Ranchi : राजधानी रांची के कांटाटोली रोड में बहुबाजार के पास हुये दर्दनाक सड़क हादसे को डालसा अध्यक्ष सह न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने रांची के जिला विधिक सेवा प्राधिकार को आदेश दिया है कि वह तत्काल आहत परिवार से मिलकर उन्हें विधिक सहायता करें। यहां याद दिला दें कि बीते 16 अगस्त को एक बेकाबू कार के द्वारा स्कूटी पर सवार मां एवं बेटे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 11 साल के प्रियांशु की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बेतरह जख्मी मां रोमा कुमारी को मेडिका में भर्ती कराया गया है।
डालसा अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश बेहरा PLV विक्की चौधरी एवं स्नेहलता दुबे ने मृतक बच्चे के पिता से मेडिका अस्पताल में मिले। वहीं, उन्हें समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। डालसा द्वारा उन्हें दी जाने वाली निशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया गया। विधिक सहायता के लिये सीनियर एडवोकेट ममता श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। वहीं, पीएलवी स्नेहलता दुबे को निर्देश दिया गया कि वे पीड़िता के तरफ से मुआवजा आवेदन प्राप्त कर DLSA ऑफिस में जमा करें, ताकि इस संबंध में आपदा प्रबंधन एवं MACT में पीड़िता के आवेदन को प्रेषित कर जल्द-से-जल्द राहत प्रदान करने की कोशिश करें।
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :अचानक, ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंच गये… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :लालची नाते-रिश्तेदारों पर लगे गंभीर इल्जाम, हो गया बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :धनबाद की पांच बेटियां PM को बांधेंगी राखी… जानें