Bokaro : बोकारो के चास थाना क्षेत्र के इंडियन बैंक की गुरूद्वारा शाखा में दिन दहाड़े धावा बोल डकैत वहां से लगभग 39 लाख रुपये बटोर कर ले गये। दिन के 1 बजे के करीब अलग अलग तीन बाइक पर सवार छह डकैत बैंक पहुंचे। बैंक में घुसते ही डकैत वहां तैनात सुरक्षा गार्ड राजेश राम से भिड़ गये। गार्ड के सिर पर बट्ट से प्रहार किया गया। वहीं उसकी बंदूक छिन ली गई। बैंक में मौजूद बैंककर्मियों और अन्य कुछ ग्राहकों को एक बाथरूम में बंद कर दिया गया। वहीं महिला कैशियर और गार्ड को अपने कब्जे में कर लिया। बैंक के लॉकर से करीब 39 लाख रुपये बटोर लिये।
जख्मी गार्ड के अनुसार मास्क पहने डकैतों के हाथ में सिक्सर थे। उनके हाथों में बम भी था। भागने से पहले डकैत बैंक के अंंदर एक जिन्दा बम छोड़ गये। बुधवार को दिन दहाड़े हुई इस दुस्साहसिक बैंक डकैती की खबर मिलते ही मौके पर बोकारो के एसपी चंदन झा, चास डीएसपी पुरूषोत्तम कुमार सिंह, मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार और इंस्पेक्टर रामप्रवेश पहुंचे। एसपी ने मीडिया वाले को बताया कि तीन अलग-अलग बाइक पर सवार होकर छह बदमाश बैंक पहुंचे थे। इसमें से कुछ मास्क पहने हुये थे, वहीं कुछ का चेहरा खुला हुआ था। एसपी ने कहा कि बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। वीडियो मिल गया है। डीवीआर सही सलामत है। डकैतों का फोटो पुलिस ने हासिल कर लिया है। डकैतों को खोज निकालने के लिये पुलिस की अलग-अलग टीम बनाई गई है। एसपी चंदन झा ने कहा कि बैंक में घुसते ही डकैतों ने वहां मौजूद बैंककर्मियों और कुछ ग्राहकों को एक बाथरूम में बंद कर दिया। गार्ड ने जब प्रतिरोध किया तो उसे मारा पीटा गया। उन्होंने आशंका जताई है कि इस बैंक डकैती में कुछ लोकल और बाहर के अपराधी भी शामिल हो सकते हैं। लगभग 39 लाख रुपये का डाका डाला गया। पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।
बैंक के जख्मी गार्ड ने बताया कि बुधवार को दिन के 1 बजे के करीब सबसे पहले एक बदमाश बैंक के अंदर घुसे। इसके बाद चार पांच अन्य डकैत भी अंदर चले आये। ज्यादातर मास्क पहने हुये थे। बैंक में घुसते ही सारे डकैत गार्ड से भिड़ गये। मारधाड़ कर उससे उसका बंदूक छिन लिया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। भागने से पहले एक बम और गार्ड का बंदूक छोड़ गये।
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV
इसे भी पढ़ें : होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले चार लोग, पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप














