Ranchi : झारखंड में अभी गर्मी और सताएगी। चिलचिलाती धूप होगी, तापमान बढ़ेगा और राज्य के कई हिस्सों में लू चलेगी। ऐसे में झारखंड में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा इस मौसम में सावधान रहने, बेवजह धूप में बाहर ना निकलने और बढ़ते तापमान में खुद को सुरक्षित रहने की अपील की है। राज्य के उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण-पूर्व इलाकों के लिए लू की चेतावनी है। अगले 4 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जाहिर की गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा, झारखंड के कुछ हिस्सों में 8 जून तक लू की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने 10 जून तक के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने एक मैप के जरिए बताया कि 9 और 10 जून के पूरे राज्य में लू चलेगी।
झारखंड के जिन इलाकों में तापमान बढ़ रहा है उनमें उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे इलाके हैं जहां तापमान में वृद्धि हो रही है। इन इलाकों में लू चल रही देवघर में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री के आंकड़े को पार कर रहा है। वही दूसे जगहों की बात करें तो, गढ़वा में 40.7, गिरिडीह में 40.2, गोड्डा में 43.4, पाकुड़ में 41.7, साहिबगंज में 40.3, पूर्वी सिंहभूम में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अभी स्पष्ट तौर पर चेतावनी दी है कि तापमान के बढ़ने से गर्म हवा और लू का खतरा बढ़ रहा है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस जिले में पुरुषों के लिए शुरू होगी ब्लू सिटी बस सेवा, जानें किराया
इसे भी पढ़ें : जिस घर के आंगन से दूल्हे की बारात निकलनी थी, वहां से निकली अर्थी
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में चार नक्सलियों को लगी गोली, देखें कहां
इसे भी पढ़ें : महाभारत के ‘शकुनी मामा’ अस्पताल में भर्ती, टीना घई ने कहा- प्रार्थना कीजिए
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में आज फिर मिले IED… देखें कितना
इसे भी पढ़ें : भयानक ट्रेन हादसे पर पूरा देश हैरान, अब तक 269 की गई जान…
इसे भी पढ़ें : लेवी वसूलने आए उग्रवादियों का क्या किया पुलिस ने… देखें
इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें
इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…
इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…
इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…






