Kohramlive Desk : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि अब बिना डेबिट कार्ड के एटीएम से पैसा निकालने की सुविधा सभी बैंकों में दी जाएगी। अभी तक सिर्फ कुछ ही बैंकों में बिना कार्ड के एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा थी। उन्होंने बताया कि UPI के जरिए एटीएम से पैसा निकाला जा सकेगा। RBI गवर्नर के मुताबिक, इस कदम से कार्ड क्लोन करके पैसे निकालने के फ्रॉड में कमी आएगी।
मुद्रास्फीति रोकने के लिए नरम रुख में बदलाव करेगा RBI
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजों की घोषणा करते हुए कहा कि मुद्रास्फीति को काबू में रखने के साथ आर्थिक वृद्धि को बरकरार रखने के लिए केंद्रीय बैंक अपने नरम रुख में थोड़ा बदलाव करेगा। बता दें कि रेपो दर वह दर है जिस पर रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को फौरी जरूरतों को पूरा करने के लिये कर्ज देता है, जबकि रिवर्स रेपो दर के तहत बैंकों को अपना पैसा रिजर्व बैंक के पास रखने पर ब्याज मिलता है।
आर्थिक वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान
एमपीसी ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। फरवरी की मौद्रिक समीक्षा बैठक में एमपीसी ने आर्थिक वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।

इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये
इसे भी पढ़ें : जब दीपिका ने कहा था, ‘मैं रणबीर को कंडोम का पैकेट गिफ्ट करना चाहूंगीं’ तब क्या हुआ था देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये
इसे भी पढ़ें : इस हाल में मिला IDBI बैंक का कलेक्शन एजेंट, घरवाले बोले…
इसे भी पढ़ें : वाह रे JAC Board… 10वीं की परीक्षा में एक सवाल के सभी विकल्प गलत, देखिये…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अपराध पर ऐसे लगेगा लगाम, अनुसंधान की बढ़ेगी गुणवत्ता, डीजीपी ने खींचा खाका








