Khunti : PM नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित खूंटी आने को लेकर झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और DGP अजय कुमार सिंह खूंटी पहुंचे। उनके साथ IG और DIG स्तर के कई अधिकारी शामिल थे। खूंटी के DC लोकेश मिश्रा एवं पुलिस कप्तान अमन कुमार भी मौजूद थे। आला अधिकारियों ने खूंटी में बन रहे अस्थायी हेलीपैड से लेकर समारोह स्थल का पूरा जायजा लिया। जहां जो कमियां पाई गई, उसे तुरंत दूर करने को कहा। वहीं कई दिशा-निर्देश भी दे गये।
हेलीपैड, फुटबॉल स्टेडियम और कचहरी मैदान का जायजा लेने के बाद आला अधिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव भी गये। मुख्य सचिव और DGP बिरसा ओड़ा और बिरसा कॉम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किये। उलिहातू में बिरसा के प्रांगण और बिरसा कॉम्प्लेक्स को सजाने-संवारने का काम चल रहा है। निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया, ताकि समय रहते पूरा काम हो जाये।
इसे भी पढ़ें :पाकुड़ में फा*यरिंग, तीन को लगी गोली…
इसे भी पढ़ें :रंगेहाथ धराये पेशकार विपिन किशोर…
इसे भी पढ़ें : धनतेरस का बाजार सजने लगा, खरीदारी का शुभ मुहूर्त… जानें
इसे भी पढ़ें : पत्नी से बतियाते-बतियाते ट्रेन में बालम ने ली आखिरी हिचकी…
इसे भी पढ़ें : एनकाउंटर में तीन नक्सली ढेर
इसे भी पढ़ें : बिहार से आया 5 लाख का ब्राउन शुगर हजारीबाग में बन जाता 10 लाख का, क्या बता गये SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में कोयला कारोबारी के घर छापा…
इसे भी पढ़ें : ऑन द स्पॉट होगा समस्याओं का समाधान, बांटी जाएंगी परिसंपत्तियां… जानें कब से
इसे भी पढ़ें : किडनैप बच्चे का सौदा तय हो गया 1 लाख 20 हजार में, क्या बोले SSP… जानें








