spot_img

मंदिर से चोरी हुआ मुकुट मिला… जानें कहां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu (Akhilesh Kumar) : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के शिवाला रोड स्थित विष्णु मंदिर के गर्भगृह से चोरी हो गए भगवान के मुकुट को बरामद कर लिया गया है। हालांकि लड्डू गोपाल की मूर्ति अब तक नहीं मिली है। पुलिस ने खरीददार और एक चोर को गिरफ्तार किया है। मुख्य सरगना फरार है। गिरफ्तार संदेही चोर ने पुलिस को बताया कि मूर्ती गिरोह के सरगना के पास है। गिरफ्तार आरोपियों में चोर पोखराहाखुर्द के मो. सुहैल पिता अबरार हुसैन एवं खरीददार बिहार के रोहतास जिले के सासाराम के उपेंद्र कुमार सेठ पिता सत्यनारायण सेठ शामिल है। चोरों के पास से 237 ग्राम चांदी के दो मुकुट क्षतिग्रस्त स्थिति में बरामद किए गए हैं। एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। शहर थाना में सोमवार को डीएसपी सुरजीत कुमार ने इस संबंध में पूरी जानकारी दी।

डीएसपी ने बताया कि 11–12 सितंबर की रात शिवाला रोड स्थित विष्णु मंदिर में चोरी हुई थी। पुजारी सुनील कुमार चौबे ने मामला दर्ज कराया गया था। तफ्तीश के लिए एसआइटी का गठन किया गया था। अलग-अलग क्षेत्र में छापामारी की गई। इसी क्रम में एक अपराधी को पुलिस ने उठा लिया। उसकी निशानदेही पर बिहार के सासाराम में भी कारवाई की गई। मुकुट के खरीददार उपेंद्र कुमार सेठ को वहां से गिरफ्तार किया गया। उसे दबोचने में इसमें टेक्निकल सेल की मदद भी ली गई।

मुकुट को गलाने के लिए क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इस चोरी कांड को दो लोगों ने अंजाम दिया था। एक गिरफ्तार हो गया है, जबकि मुख्य सरगना और सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते दिखने वाला फरार है। डीएसपी ने बताया कि मंदिरों में मूर्तियों और गहने चुराना इन चोरों की फितरत है। गढ़वा में भी मंदिरों में चोरी करने में यह शामिल था। वहीं, उपेंद्र सेठ चोरी के जेवरात और अन्य सामान खरीदता था। मूर्ति को भी बेचने की कोशिश की गई थी, लेकिन खरीददार ने लेने से इनकार कर दिया।

इन चोरों को दबोचने में शहर थानेदार इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा, सदर थानेदार गौतम कुमार, एसआई ऋषिकेशर राय, अजीत कुमार मुंडा. एएसआई नबी अंसारी, अभिमन्यु सिंह, टीओपी टू के प्रभारी सुधीर कुमार, टीओपी वन के प्रभारी रेवाशंकर राणा, यातायात प्रभारी रामजीत सिंह के अलावा जवान शारीक इरशाद, राकेश सिंह, रामजी रविदास एवं सहायक पुलिस प्रफुल्ल कुमार सिंह की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में नाबालिग से रेप… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...