पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी से भड़की भीड़, ला’ठीचार्ज… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil/Pooja) : हजारीबाग के केरेडारी पुलिस द्वारा पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लेने की फैली खबर के बाद थाने में भीड़ जुट गई। देर रात बड़ी संख्या में ग्रामीण केरेडारी थाना के बाहर जमा हो गये। लोगों की एक ही मांग थी कि “हिरासत का कारण बताइये।”पुलिस और ग्रामीणों के बीच बढ़ती पूछताछ से माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण होता गया। बात इतनी बिगड़ गई कि गुस्साई भीड़ को हटाने के लिये पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कई ग्रामीण घायल हो गये, कुछ के हाथ टूटने की भी चर्चा है। वहीं, आधिकारिक तौर पर पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया है। लाठी की आवाजें और भागते कदमों की धूल ने पूरे इलाके को सिहरन से भर दिया। थाने के बाहर का शोर अचानक सन्नाटे में बदल गया। सुनें क्या बोले गांववाले….

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 जिलों में बने नये Rural SP के पद…

Bihar : बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुये...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से छिनतई करने वाले धरा गये…

Ranchi : रांची के हरमु बाईपास रोड पर मॉर्निंग...

लोकनायक जयप्रकाश आंख अस्पताल में नई शुरुआत…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में अब उम्मीद...

हजारीबाग में अब अपराधियों की रातें बेचैन…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में कभी अंधेरा होते ही...

झारखंड की तिजोरी मजबूत करने की तैयारी…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में वित्त...