spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची में ठगे करोड़ो, अब दुकान बंद, घर खाली… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के 12 व्यापारियों से करीब 37 लाख 64 हजार 735 रुपये की ठगी कर ली गई। इन व्यापारियों को अपने झांसे में लेकर धनबाद के तीन कारोबारियों ने माल उठाया और उधार चुकता नहीं किया। अब तीनों ठग व्यापारियों के मोबाइल स्विच ऑफ हैं। ठगी के शिकार व्यापारियों ने झारखंड थोक विक्रेता की मदद से रांची के कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। दर्ज FIR में धनबाद के बैंक मोड़ दरी मोहल्ला में स्थित ”केवल सन्स” के संचालक बृजेश सेठ, नवीन सेठ एवं उज्जवल सेठ को नामजद अभियुक्त ठहराया गया है। यह केस व्यवसायी संतोष कुमार चौधरी ने दर्ज कराया है। इनका रांची के महावीर चौक में वेरायटी कलेक्शन नाम की कपड़े की दुकान है। वहीं, संतोष रांची के रातू रोड में मेट्रो गली कृष्णा नगर कॉलोनी में शांति अपार्टमेंट में रहते हैं।

झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ अध्यक्ष उमाशंकर कनोडिया, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोहिया, सचिव हैप्पी किंगर, कोषाध्यक्ष सौरभ कटारूका, पंचायत समिति के संयोजक ब्रजेश जालान, प्रतीक मोर, सुभाष मिढ्ढा, ओम प्रकाश बरेजा, संतोष चौधरी, विमल जैन एवं चंद्रकांत सिंघानिया कोतवाली थाना में मौजूद थे। वहीं, ठगी के शिकार कई व्यापारी भी कोतवाली थाना पहुंचे थे। इल्जाम है कि रांची के मेसर्स जैन सिन्थेटिक्स 64 हजार 671 रुपये, मेसर्स ओम इंटरप्राइजेज 44 हजार 217 रुपये, मेसर्स आर प्रकाश एण्ड कंपनी के 1 लाख 68 हजार 668 रुपये, मेसर्स ओपी अग्रवाल एण्ड कंपनी के 55 हजार 907 रुपये, मेसर्स श्री गणेश लाईफ स्टाईल के 2 लाख 13 हजार 745 रुपये, मेसर्स एसके टेक्सटाईल्स के 4 लाख 37 हजार 921 रुपये, मेसर्स जीके टेक्सटाईल्स के 6 लाख 12 हजार 480 रुपये, मेसर्स नारायण दास के 5 लाख 5 हजार 984 रुपये, मेसर्स बरेजा हैंडलूम इम्पोरियम के 91 हजार 68 रुपये, मेसर्स वेराईटी टेक्सटाईल्स के 1 लाख 25 हजार 694 रुपये, मेसर्स वेराईटी कलेक्शन के 11 लाख 47 हजार 794 रुपये, मेसर्स सत्यनारायण सीताराम के 2 लाख 96 हजार 586 रुपये की ठगी कर ली गई। कुल 37 लाख 64 हजार 735 रुपये के माल लेकर उसके पैसे नहीं दिये गये।

झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने जब अपने स्तर से इस बारे में पता किया तो खुलासा हुआ कि केवल सन्स नाम की उक्त दुकान बीते कई दिनों से बंद है। वहीं, संचालक संचालक बृजेश सेठ, नवीन सेठ एवं उज्जवल सेठ के सारे मोबाइल बंद हैं। तीनों अपना घर भी खाली कर कहीं चले गये हैं। धनबाद के करीब 17 व्यापारियों से 54 लाख 17 हजार 884 रुपये के माल उठाकर उन्हें भी चूना लगा दिया गया। संघ की जांच से यह भी खुलासा हुआ कि केवल सन्स प्रतिष्ठान के संचालकों ने पंजाब नेशनल बैंक एवं ICICI बैंक धनबाद से करोड़ों रुपये का लोन ले चुका है। वहीं, रांची, कोलकाता एवं सूरत के कई व्यापारियों से भी बड़ी रकम की ठगी की है।

कोतवाली थाने में दर्ज FIR में व्यवसायी संतोष कुमार चौधरी ने इस बात का जिक्र किया है कि धनबाद के केवल सन्स के उक्त तीनों संचालक उनके यहां आते-जाते थे और माल ले जाते थे। कभी-कभी माल ऑर्डर से भी मंगवा लिया करते थे। जिसका सारा लेखा-जोखा उनके खाते में दर्ज है। माल उठाकर करीब 11 लाख 47 हजार 794 रुपये का भुगतान उन्हें नहीं किया गया। ये सारे माल 21 नवम्बर 23 से 12 फरवरी 24 के बीच उठाये गये। इसका पेमेंट आज तक नहीं हो पाया है। उनका इल्जाम है कि एक साजिश के तहत ये ठगी की गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...