रांची : रंगदारी न देने पर अपराधियों ने होटल संचालक नगड़ी निवासी अशरफ अंसारी पर जानलेवा हमला किया। हमले में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। अपराधियों ने उसके सिर पर हथियार से वार किया, जिसमें अशरफ गंभीर रूप से घायल हो गए।
Read More : दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक
अशरफ अंसारी ने नगड़ी थाने में अपराधियों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अताउल रहमान उर्फ लादेन, अलीम अंसारी, तस्लीम अंसारी उर्फ भंवरा, कौशर अंसारी, बल्लू केसरी तथा जावेद अंसारी को आरोपी बनाया है।
Read More : मुकेश अंबानी के घर के बाहर जिस कार से मिली थी जिलेटिन की छड़ें, उसके मालिक की हुई पहचान, ये है वो शख्स…
बताया गया है कि अशरफ बसीला गांव स्थित एक जमीन की तोड़ी गई बाउंड्री देखने गया था। जब वह जमीन में था उसी वक्त एक गाड़ी जिसका नंबर डब्लू बी12बी1201 से पांच छह व्यक्ति पहुंचे और पांच लाख रुपया रंगदारी की मांग की। जब इन्होंने पैसा देने से इनकार किया तो वे लोग दौली और तलवार से उनपर हमला कर दिया। तस्लीम ने पेट में हॉकी स्टिक से भी प्रहार किया और बल्लू केसरी ने कई गोली चलायी, जो उनकी गाड़ी पर जाकर लगी। कौसर अंसारी ने गाड़ी पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। अशरफ ने बताया कि ये लोग आपराधिक प्रवृति के हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में कार्रवाई करने कीह मांग की है। इस संबंध में नगड़ी थाना प्रभारी बिनोद राम ने कहा कि जल्द ही मामले की जांच कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Read More : BREAKING : PCR वैन में ही पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली









