spot_img
spot_img

क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, पहले दिन ये दोनों टीमें जीती…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : राजधानी से सटे ओरमांझी के बारीडीह गांव में आज से पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसका उद्घाटन समाजसेवी व पूर्व मुखिया मानकी राजेंद्र शाही ने किया। उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों से उनका परिचय लिया। टूर्नामेंट का पहला मैच पालू एवं बाता में हुआ। पालू 11 रन से मैच जीत गई, वहीं दूसरे मैच में बारीडीह ने ओरमांझी को हराया। बारीडीह 7 रनों से मैच जीत गई।

युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे लाने के मकसद से आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है। फाइनल मैच 31 दिसम्बर को खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट को कामयाब बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष भुनेश्वर करमाली धनंजय महतो, ब्रह्मदेव नायक, चरकु करमाली, सोनू महतो, नन्दू मुंडा, संजय करमाली, मनु नायक एवं अन्य जुटे हुये हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...