CRPC की जगह थमा दिया CPC का पेपर, परीक्षा रद्द

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Koderma : कोडरमा के दिल कहे जाने वाले झुमरीतिलैया के जेजे कॉलेज में बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पढ़ाई की गंभीर दुनिया को अचानक सवालों के भंवर में धकेल दिया। विनोबा भावे विश्वविद्यालय की एलएलबी पार्ट-2 परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र ने ही छात्रों के सब्र का इम्तिहान ले लिया। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार आज CRPC (पेपर-3) की परीक्षा होनी थी, लिफाफे और ऊपर छपा विवरण भी उसी पेपर का था, लेकिन जैसे ही प्रश्नपत्र बांटे गये, सवाल निकले CPC (Civil Procedure Code) से। यह परीक्षा 19 फरवरी को होनी थी। इस बात को लेकर छात्रों का गुस्सा उबाल पर आ गया। देखते ही देखते परीक्षा कक्ष में हंगामा हो गया। छात्रों का कहना था कि “हमने एक विषय की तैयारी की, सवाल दूसरे से क्यों?” कुछ ही देर में कई छात्र उत्तर पुस्तिका छोड़कर बाहर निकल आये। परीक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी नाराजगी सामने आई। स्थिति बिगड़ते देख कॉलेज प्रशासन हरकत में आया। सभी प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं वापस ली गईं। तत्काल प्रभाव से बुधवार की परीक्षा रद्द कर दी गई। पूरे मामले की सूचना विश्वविद्यालय को भेज दी गई है। इधर, सेंटर सुपरिंटेंडेंट व प्रधानाचार्य मिथिलेश उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि लिफाफे पर अंकित तिथि और पाली देखकर ही उसे खोला गया था। बाहर वही विवरण था, लेकिन अंदर का प्रश्नपत्र अगले दिन की परीक्षा से संबंधित निकला। विश्वविद्यालय को सूचना दे दी गई है, निर्देश की प्रतीक्षा है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 जिलों में बने नये Rural SP के पद…

Bihar : बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुये...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से छिनतई करने वाले धरा गये…

Ranchi : रांची के हरमु बाईपास रोड पर मॉर्निंग...

लोकनायक जयप्रकाश आंख अस्पताल में नई शुरुआत…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में अब उम्मीद...

हजारीबाग में अब अपराधियों की रातें बेचैन…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में कभी अंधेरा होते ही...

झारखंड की तिजोरी मजबूत करने की तैयारी…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में वित्त...