spot_img
spot_img

#COVID19 Effects: Amazon-Flipkart ने रोकी स्मार्टफोन की डिलीवरी, जानें किन इलाकों में है छूट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों ने गैर जरूरी सामानों की डिलीवरी बंद कर दी है। देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर ई-कॉमर्स कंपनियों ने यह फैसला सरकार के दिशा-निर्देश के बाद लिया है। अमेजन ने अपने होम पेज पर एक बैनर लगा दिया है। जिसमें लिखा है कि सिर्फ जरूरी सामानों की डिलीवरी हो रही है।अमेजन के बैनर पर लिखा है, ‘सरकार के नए दिशा-निर्देश के अनुसार हम फिलहाल केवल जरूरी वस्तुओं के ही ऑर्डर ले रहे हैं। डिलीवरी में देरी भी हो सकती है।’ हालांकि फ्लिपकार्ट ने इस तरह का कोई बैनर नहीं लगाया है।

 पिन कोड डालकर कर सकते चेक

ई-कॉमर्स साइट को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देश में कुछ छूट भी है और यह आपके इलाके पर निर्भर करता है। उदाहरण के तौर पर यदि आपकी राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने यदि गैर-जरूरी सामानों की भी डिलीवरी के लिए इजाजात दी है तो वहां डिलीवरी होगी। इसकी जानकारी आप अमेजन या फ्लिपकार्ट पर अपना पिन कोड डालकर चेक कर सकते हैं। पिन कोड बदलने के साथ ही होम पेज पर लगा बैनर भी गायब हो जा रहा है।

इसे चेक करने के लिए हमने पड़ताल की तो नोएडा में स्मार्टफोन की डिलीवरी नहीं हो रही है जबकि जमशेदपुर में हो रही है। ऐसे में यह आपके मौजूदा पिन कोड पर निर्भर करता है कि वहां डिलीवरी होगी या नहीं। जरूरी और मेडिकल सामानों की डिलीवरी सभी इलाकों में सामान्य रूप से हो रही है।

इसे भी पढ़ें :अब #GoogleAssistant भी बन गया #Singer, ये गाना सुना #Vaccine के लिए कर रहा प्रेरित

इसे भी पढ़ें :दूरसंचार विभाग का फैसला: 5जी तकनीक और स्पेक्ट्रम ट्रायल शुरू करने की दी अनुमति

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।