कोहरामलाइव डेस्क: कोरोना वैक्सीन को लेकर पूरी दुनिया में जागरूकता फैलाई जा रही है। सरकार से लेकर तमाम संस्थाएं भी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। अब इस लिस्ट में इंसानों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का नाम भी शामिल हो गया है।

सरकार, स्वास्थ्य संस्थाओं और डॉक्टर के साथ अब गूगल असिस्टेंट भी लोगों को कोरोना वैक्सीन के लिए प्रेरित करेगा। आपको वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने के लिए गूगल असिस्टेंट आपके लिए एक खूबसूरत गाना गाएगा। सोशल मीडिया पर गूगल असिस्टेंट का यह गाना काफी वायरल हो रहा है।
Google Assistant singing vaccine song pic.twitter.com/tmT2p2HvWh
— Jason Lim🇸🇬🇭🇰🇹🇼🇹🇭🇲🇲 (@jas0nsg) May 7, 2021
गूगल असिस्टेंट ने अपने गाने में दुनियाभर के वैज्ञानिकों को सुपरहीरो कहा है। गूगल असिस्टेंट के इस खास गाने को सुनने के लिए आपको गूगल असिस्टेंट को “sing the vaccine song” कमांड देना होगा। कमांड आपकी डिवाइस की सेटिंग पर भी निर्भर करता है कि गूगल असिस्टेंट गाना महिला की आवाज में सुनाता है या फिर पुरुष की आवाज में।
If you have a Google assistant, ask it to sing you the “vaccine song”. You won’t regret it.
— Dapeach 🎯 (@DapeachTV) May 6, 2021
इसे भी पढ़ें : दूरसंचार विभाग का फैसला: 5जी तकनीक और स्पेक्ट्रम ट्रायल शुरू करने की दी अनुमति
इसे भी पढ़ें : Google का लेटेस्ट फीचरआया भारत, ड्राइविंग करते हुए कॉल-मैसेज करना हुआ आसान












