spot_img

लव मैरिज करने वाले चचेरे भाई-बहन इस हाल में मिले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : महामाई मंदिर के पास खड़ा वह पेड़ आज पूरे गांव के लिये सवाल बन गया है। कल सुबह उसी पेड़ की डाल से पति-पत्नी के शव एक साथ फंदे पर लटकते मिले। 22 दिन पहले इसी जगह उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं। मृतक की पहचान 22 साल के खुशीराम और 19 साल की मोहिनी के रूप में हुई। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन भी थे। करीब तीन साल से इनके बीच प्रेम संबंध था। बीते 6 दिसंबर को परिजनों की मर्जी के खिलाफ महामाई मंदिर में दोनों ने शादी की थी। बाद में दोनों परिवार शादी को मान चुके थे। खबर है कि बीते रविवार सुबह करीब 5 बजे दोनों घर से निकले, काफी देर तक वापस नहीं आये तो परिजनों ने तलाश शुरू की। घर से करीब एक किलोमीटर दूर मंदिर के पास पेड़ से लटके शव मिले। एक ही रस्सी, दो फंदे और दोनों के पैर जमीन को छू रहे थे। दुल्हन के हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी। मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। गांव में दिनभर यही चर्चा रही कि “दोनों ने एक-दूसरे का साथ आखिरी सांस तक निभाया।” लेकिन किसी को सहसा यकीन नहीं हो रहा कि जिस पेड़ के नीचे सात फेरे लिये, उसी पेड़ ने दोनों की सांसें छीन लीं, यह महज इत्तेफाक है या कोई साजिश, इसका जवाब अब जांच में ही मिलेगा। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात यूपी के सीतापुर में हुई।

 

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई