आंध्रप्रदेश : 4 बदमाशों ने बाइक सवार एक कपल को पहले रोका। उसके साथ मारपीट की और फिर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। चारों ने मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं गैंगरेप के बाद दोनों के साथ लूटपाट भी की और फरार हो गए। घटना आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की है।
कपल किसी समारोह से बुधवार की रात करीब 9:00 बजे बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में 4 बदमाशों ने दोनों को रोक पहले मारपीट की। बाद महिला के साथ गैंगरेप किया।
आरोप है कि पीड़िता जब सत्तेनापल्ली थाने पहुंची तो वहां उसकी शिकायत लेने से मना कर दिया गया। घटनास्थल उनकी थाना क्षेत्र में नहीं की बात कहकर पीड़िता को मेडिकोंडुरु थाना भेज दिया गया। वहां चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।
Read More : टॉस से चुनी जा रही थी दुल्हन, देखें फिर क्या हुआ…
Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…








