spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

राजधानी में मिला देशी कार्रबाईन, धराये अपराधियों ने क्या किया… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में डकैतीकांड की एक वारदात को अंजाम देने में शामिल बदमाशों को धर दबोचा गया। गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर घटना में इस्तमाल दो अपाची बाइक, दो मोबाइल, एक देशी कार्रबाईन, एक देशी पिस्टल एवं 2 जिंदा गोलियां बरामद की गई है। पकड़े गये लोगों के नाम महादेव मुंडा, कुंवर उरांव, तेतरू उरांव (तीनों लापुंग), नरेश उरांव उर्फ पलटा, सुनील खलखो (दोनों मांडर) एवं बिरसा उरांव उर्फ बिरसा तिर्की (ठुरकाटोली, धुर्वा) बताये गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजधानी में हुई इस वारदात को रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने गंभीरता से लिया था। सिटी एसपी शुभांशु जैन के नेतृत्व में हटिया DSP राजा मित्रा की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से यह पता लगा लिया कि उक्त कांड में लापुंग, मांडर और धुर्वा के अपराधी शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापामारी कर कांड में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 3 जून की रात जुरा मुंडा अपने दोस्त रवि तिर्की के साथ तुपुदाना के हुड़ीगदाग बस्ती में बैठ कर जुआ खेल रहा था, तभी अलग-अलग दो बाइक पर आये बदमाशों ने दोनों से उनकी पल्सर बाइक, 5 मोबाइल फोन और करीब 6 हजार रुपये लूट कर भाग निकले थे। पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने हटिया के DSP राजा मित्रा को इस कांड का खुलासा करने का टास्क दिया। DSP की देखरेख में बनी स्पेशल टीम ने कांड में शामिल अपराधियों को धर दबोचा। टीम में तुपुदाना ओपी की महिला थानेदार मीरा सिंह, दारोगा अमित कुमार पासवान, राहुल सिन्हा, लापुंग थानेदार सुकुमार हेम्ब्रम, विनय कुमार यादव, सुनील कुमार, ASI सुनील कुमार सिंह एवं शाह फैसल सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : यूपी से खरीदा हथियार, बड़कागांव में धराया… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : अंगीभूत एवं डिग्री संबद्ध कालेजों में जारी रहेगी इंटर की पढ़ाई

इसे भी पढ़ें :

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...