spot_img

ED की कार्यशैली से देश अराजकता की ओर : पंकज मिश्र

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : देश की राजनीति में इन दिनों जो उबाल है, उस पर जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ED की मौजूदा कार्यशैली ने देश को अराजक स्थिति की ओर धकेल दिया है। केंद्र और राज्यों के बीच सीधा टकराव लोकतंत्र के लिये शुभ संकेत नहीं है। पंकज मिश्र ने कहा कि आज स्थिति यह है कि केंद्र और राज्य के अधिकारी एक-दूसरे को खुली चुनौती दे रहे हैं। संघीय ढांचा कमजोर हो रहा है। संस्थाओं के बीच टकराव बढ़ रहा है। लोकतांत्रिक संतुलन बिगड़ता दिख रहा है। उन्होंने चेताया कि अगर यही हाल रहा, तो आने वाली पीढ़ी को हम मजबूत लोकतांत्रिक विरासत नहीं दे पायेंगे।

गांधी-जेपी-लोहिया की आत्मा भी दुखी होगी

पंकज मिश्र ने कहा कि महात्मा गांधी, जयप्रकाश नारायण और डॉ. लोहिया की आत्मा आज की हालात देखकर जरूर दुखी होती। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों ने संविधान में भरोसा रखते हुये समरस समाज की परिकल्पना की थी, जो आज सत्ता की खींचतान में ध्वस्त होती नजर आ रही है। उन्होंने सत्ता और विपक्ष दोनों से अपील की कि वे राजनीतिक मतभेद भुलाकर गांधी-जेपी-लोहिया के आदर्शों की रक्षा के लिए आगे आयें। पंकज मिश्र ने कटाक्ष करते हुये कहा कि CBI, IT, ACB एवं CID यहां तक कि राज्य पुलिस और थाना अगर सब कुछ ईडी ही देख रही है, तो बाकी संस्थाओं की जरूरत ही क्या? उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस और थाने संघीय व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल और झारखंड में ईडी और राज्य पुलिस के बीच जिस तरह जंग छिड़ी है, उसने आम जनता को भी बेचैन कर दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...