- कोविड-19 प्रोटोकोल के उल्लंघन के कारण सील की गई दुकान
- एसडीएम रांची और एसपी सिटी ने औचक निरीक्षण कर दुकानों को किया सील
Ranchi : कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्ती बढ़ती जा रही है। आज (6 अप्रैल 2021) को अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर समीरा और एसपी सिटी सौरभ औचक निरीक्षण पर निकले और 5 दुकानों को सील कर दिया। कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के कारण इन दुकानों को सील किया गया है।
इसके साथ ही हाई लेवल मीटिंग में हेमंत सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों, कालेजों और विश्वविद्यालयों को भी बंद करने का आदेश जारी किया है।







