Kohramlive Desk : वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) कोरोना के नए वेरिएंट XE को लेकर पहले ही अलर्ट कर चुका है। यह वैरिएंट ओमिक्रॉन के सबवैरिएंट यानी BA.1 और BA.2 का एक संयोजन (Association) स्ट्रेन है। यह बीए.2 की तुलना में 10% ज्यादा घातक है। कोरोना के नए वैरिएंट XE और कप्पा के एक-एक केस मुंबई में मिले हैं। देश में XE वैरिएंट का ये पहला मामला है।
जिनोम सीक्वेंसिंग परीक्षण का 11 वां बैच
जीनोम सीक्वेंसिंग (genome sequencing) के दौरान कुल 376 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 230 मुंबई के ही थे। जीनोम सीक्वेंसिंग परीक्षण का यह 11वां बैच था। 230 में से 228 सैंपल ओमीक्रॉन के हैं, शेष- 1 कप्पा वैरिएंट (kappa variant) का है और 1 XE वैरिएंट का है।
सबसे पहले यूके में मिला था XE स्ट्रेन
XE स्ट्रेन का पहली बार यूके में 19 जनवरी को पता चला था और तब से 600 से ज्यादा XE मामलों की पुष्टि हो चुकी है। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (HSA) की मुख्य चिकित्सा सलाहकार सुजैन हॉपकिंस का कहना है कि अभी तक इसकी संक्रामकता, गंभीरता या उनके खिलाफ कोविड-19 टीकों की प्रभावशीलता के बारे में निष्कर्ष निकालने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।
XD वैरिएंट पर भी है WHO की नजर
WHO ने रिपोर्ट में कहा कि वो XE जैसे रीकॉम्बिनेंट वैरिएंट से होने वाले खतरों को लगातार मॉनिटर कर रहा है। इससे जुड़े साक्ष्य सामने आते ही अपडेट देगा। XE के अलावा, WHO एक अन्य रीकॉम्बिनेंट वैरिएंट XD पर भी नजर रख रहा है, जो कि डेल्टा और ओमिक्रॉन का एक हाइब्रिड है। इसके ज्यादातर मामले फ्रांस, डेनमार्क और बेल्जियम में पाए गए हैं।
इसे भी पढ़ें : Laung Laachi का भोजपुरी वर्जन रिलीज, गजब बवाल मचा रही Akshara Singh
इसे भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए Railway में निकली बंपर Vacancy, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी
इसे भी पढ़ें : 2999 में खरीदिए 26,999 रुपये की वॉच, Samsung Galaxy S22 सीरीज दे रहा ऑफर
इसे भी पढ़ें : Koo का यूजर हैं तो ध्यान दें, इस तरह प्राप्त कर सकते हैं ‘Yellow Tick’, कोई बाध्यता नहीं
इसे भी पढ़ें : ग्राहकों को लगा बड़ा झटका!, PNB ने सेविंग्स अकाउंट पर घटाई ब्याज दरें, इस तारीख से नए नियम लागू
इसे भी पढ़ें : Akshara Singh का #LaungLaachi का पोस्टर रिलीज, गजब की…
इसे भी पढ़ें : ‘बेचे बलमुआ अनार’…. तहलका मचा रहा Shilpi Raj और Mahi Srivastava का यह गाना
इसे भी पढ़ें : “सैया जी के वेट से बुलेट करे ठांय-ठांय”… धमाल मचा रहा Akshara Singh का यह गाना









