spot_img
spot_img

BAU में कोरोना वैक्‍सीनेशन, 148 लोगों ने लगवाया टीका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके, रांची के कृषि महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में बुधवार 7 अप्रैल 2021 को नि:शुल्क कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ओमकारनाथ सिंह के आदेशानुसार विश्वविद्यालय के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर यूएस वर्मा एवं कृषि संकाय के अध्यक्ष डॉक्टर एमएस यादव के आग्रह पर रांची के असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने विश्वविद्यालय में कोरोना वैक्सीनेशन की स्वीकृति प्रदान की थी। सुबह 9:00 बजे से ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के विश्वविद्यालय के कर्मचारी, पदाधिकारी अन्य कार्यकर्ता, सेवानिवृत्त कर्मचारी टीका लेने के लिए कतार में खड़े हो गए थे। संध्या 6:00 तक 148 लोगों ने टीका लिया। इस टीकाकरण में सिविल सर्जन कार्यालय के सरफराज अहमद, मनीषा तिग्‍गा, सुभाष कुमारी, शशि भूषण खलखो का सराहनीय योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हुए कोरोना पॉजिटिव, दिल्‍ली एम्स में भर्ती

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, TMC ने कह दी ये बड़ी बात…

बता दें कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में करीब एक दर्जन कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इससे विश्वविद्यालय के साथ-साथ जिला प्रशासन भी अति सतर्कता से सारी व्यवस्था को संभालने में लगा हुआ था। कुलपति ने प्रेक्षागृह में खुद आकर वैक्सीनेशन कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा लोगों को चेतावनी देते हुए 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी का पाठ पढ़ाया। कर्मचारियों को दूरी बनाकर बैठने की सलाह दिए। डॉक्टर वर्मा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी संबंधित कर्मचारियों, पदाधिकारियों जिला प्रशासन के कर्मचारियों अधिकारियों एवं पत्रकारों को धन्यवाद दिया। डॉक्टर वर्मा ने वैक्सीनेशन से वंचित रह गए व्यक्तियों को भविष्य में पुनः वैक्सीनेशन कराने की कोशिश की जाने की बात कहीं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...