कोलकाता : बंगाल चुनाव में तीन 3 चरण का मतदान खत्म होने के बाद चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है। इसी बीच चुनाव आयोग ने 7 अप्रैल को टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नोटिस जारी कर दिया है। ये नोटिस ममता के 3 अप्रैल को ताराकेश्वर में दिए भाषण पर जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने कथित तौर पर सांप्रदायिक आधार पर वोट मांगे थे। सीएम ममता बनर्जी से कहा गया है कि वो अपने बयानों पर 48 घंटे में जवाब दें। ये नोटिस बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी की शिकायत पर जारी किया गया है।
Read More : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 पदाधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गए
Read More : कोरोना की दूसरी लहर का कहर : अब इस शहर में लगा 10 दिनों का सख्त लॉकडाउन
उधर, ममता बनर्जी को चुनाव आयोग की तरफ से मिले नोटिस के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से सवाल पूछा है। उन्होंने ट्वीट किया है कि ममता दीदी को बीजेपी की शिकायत पर नोटिस भेजा गया है। लेकिन टीएसमी की उस शिकायत का क्या जिसमें बीजेपी उम्मीदवार की तरफ से कैश बांटने का वीडिया सबूत के तौर पर पेश किया गया था। इसके अलावा बीजेपी की तरफ से कैश कूपन बांटने की शिकायत के मामले का क्या हुआ? जेंटलमेन – कम से कम निष्पक्षता के अंतर को बनाए रखें!












