@Corona : देश में तीन गुना तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, जानिए किस राज्‍य का क्‍या है हाल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : कोरोना संक्रमण देश में तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को देश में कोविड-19 के 93,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं 24 घंटे में 513 मौतें हुई है। कई राज्यों में नए मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कल 49,000 से ज्यादा मामले सामने आए, तो छत्तीसगढ़ में 5800 से ज्यादा नए मामले सामने आए। वहीं दिल्ली में भी 3500 से ज्यादा नए मामले सामने आए। झारखंड में लगभग थम चुका संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पर है। शनिवार को राज्‍य में करीब 900 नये संक्रमित मिले, जिसमें करीब आधे राजधानी रांची से मिले। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा टीकाकारण की बात करें तो अभी तक वैक्सीन की 7,59,79,651 डोज लोगों को दी जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : मुठभेड़ में 15 नक्‍सली ढेर, 5 जवान शहीद, 21 लापता

तीन गुना तेजी से बढ़ रही कोरोना की नई लहर

भारत में कोरोना की नई लहर तीन गुनी तेजी से बढ़ रही है। दूसरी लहर में एक दिन में केस 20 हजार से 80 हजार पहुंचने में महज 20 दिन लगे। पिछले साल पहली लहर के दौरान इसमें 64 दिन लगे थे।

देश में सबसे खराब हाल महाराष्ट्र का

देश में पिछले साल 16 सितंबर को सबसे ज्यादा 97,860 मरीज मिले थे। इसके बाद आंकड़ा कम होना शुरू हुआ और इस साल 11 फरवरी को 10,988 केस तक गिरा। माना जाता है कि इसके बाद देश में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हुई। इंफेक्शन रेट भी जहां पिछले साल जून में 5.50% था, वहीं अब यह 6.80% की तेजी से बढ़ रहा है। सबसे खराब हाल महाराष्ट्र का है, जहां 24 घंटे में 49 हजार के करीब केस आए हैं। इससे ज्यादा केस ब्राजील और अमेरिका में ही मिल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Akshay Kumar Corona positive, इंस्‍टाग्राम पर लिखी ये बात…

 8वीं तक के बच्‍चों को बिना एग्‍जाम किया जाएगा प्रमोट

महाराष्ट्र में कोरोना को देखते हुए 8वीं तक के सभी छात्रों को बिना एग्जाम प्रमोट किया जाएगा। पुणे में शनिवार से 12 घंटे का कर्फ्यू शुरू हुआ है। ओडिशा के 10 शहरों में सोमवार से रात का कर्फ्यू लगाया गया है। हिमाचल में 15 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में श्मशान घाट में जगह कम पड़ रही है।

इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी

इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे क्रिकेटर बनने की चाह में बन गया शार्प शूटर तौकिर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

लाइन होटलों में पुलिस की रेड…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण थाना क्षेत्र के लाइन होटलों...