spot_img

कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ रिसेप्शन में जुटी भीड़, पुल‍िस के पहुंचते ही पिछवाड़े से भागे लोग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

MP : शादी अथवा रिसेप्शन में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है, पर कुछ लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर पुलिस को सख्त होना भी लाजिमी है। कुछ ऐसा ही एमपी में इंदौर के राउ में देखने को मिला। पुलिस को अपना काम करना पड़ा और आखिरकार खुशियों के रंग में कोरोना के नियमों की भंग पड़ गई। जिसके चलते राउ में रहने वाले दो परिवारों को अब कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।

Read More : स्‍कूल में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, छापेमारी करने गई पुलिस रह गई दंग

तामझाम से किया रिसेप्शन का आयोजन

27 अप्रैल की शाम को राउ निवासी एक परिवार में दूल्हे के बड़े भाई ने तामझाम के साथ रिसेप्शन का आयोजन रख लिया। कोरोना नियमों को ताक पर रखकर ये आयोजन राउ की ब्रज विहार कालोनी में किया जा रहा था, जहां बड़ी संख्या में मेहमानों का जमावड़ा हो गया था।

Read More : #Palamu : कल दुल्‍हन लेकर आया, आज पेड़ से लटकी मिली लाश

मेहमान बनकर पहुंची पुलिस

राउ पुलिस को समारोह की जानकारी लगी तो पुलिस मौके पर मेहमान बनकर जा पहुंची और बिगड़ती स्थिति को देख पुलिस अपने खाकी रूप में आ गई। फिर क्या था, आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गई और मेहमान पीछे के रास्ते से भागने लगे। नरेन्द्र और देवी सिंह परमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Read More : Lalu Yadav के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, जमानत प्रक्रिया पूरी

तथ्यों की जांच कर होगी कार्रवाई

एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि ऐसे आयोजन पर पुलिस की नजर है और इस मामले में पुलिस तथ्यों की जांच कर कार्रवाई करेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...