kohramlive desk : मिजोरम के ऊर्जा मंत्री आर लालजिरलैना 8 मई को कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अस्पताल के कोरोना वार्ड से उनकी एक तस्वीर वायरल हुई है , जिसमें वह अस्पताल के फर्श पर पोछा लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Mizoram Minister Pu.R Lalzirliana who admitted to Zoram Medical College(ZMC) Aizawl, for covid treatment on 11th May, 2021 is seen here mopping the hospital floor.. p.c. @mizozeitgeist So inspiring pic.twitter.com/pCJ0MO4euP
— Nixon Joseph (@NixonJoseph1708) May 14, 2021
Read More : जेल में गैंगवार, बाहुबली मुख्तार के करीबी समेत दो को भूना
वाइफ और बेटे के साथ चल रहा उनका इलाज
बता दें कि उनकी वाइफ और बेटे के साथ-साथ उनका भी अस्पताल में कोरोना का ट्रीटमेंट चल रहा है। जोरम मेडिकल कॉलेज के फर्श की सफाई करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल हो गई।
लोगों को सिखाना चाहता हूं
एक इंटरव्यू में मंत्री ने बताया कि उन्होंने अस्पताल के फर्श पर पों छा इसलिए नहीं लगाया था, ताकि वो डॉक्टर्स और नर्सों को शर्मिंदा कर सकें, बल्कि वो चाहते हैं कि लोग उनके इस काम से कुछ सीखें और एक मिसाल स्थापित करें। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने सफाईकर्मी को बुलाया था। जब वो नहीं आया तो वो खुद ही साफ-सफाई करने में जुट गए।
घर में भी करता हूं यह काम
बता दें कि आर लालजिरलैना मिजोरम सरकार में बिजली विभाग के मंत्री हैं। वो बताते हैं कि उनके लिए ये सफाई करना कोई नया काम नहीं है। वो घर में भी जब जरूरत आन पड़ती है तो खुद ही साफ सफाई करना पसंद करते हैं।
एक ही दिन मंत्री और बेटा हुए थे कोरोना पाजिटिव
आठ मई को नेताजी और उनके बेटे कोरोना पॉजटिव पाए गए थे। इसके बाद 11 मई को उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें राज्य के एकमात्र कोविड अस्पताल जोरम मेडिकल कॉलेज में लाया गया था, क्योंकि मंत्री लालजिरलैना का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था। अब वो खतरे से बाहर हैं। उनका ऑक्सीजन लेवल भी पहले से स्थिर है।
Read More : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)










