अधिवक्‍ता परिषद ने की वर्चुअल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, सदस्‍यों के असामयिक निधन पर जताया शोक

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : अधिवक्ता परिषद बिहार-झारखण्ड प्रांत ने वर्चुअल श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया। जिसमें अखिल भारतीय उपाध्यक्ष स्व. विरेन्द्र मोहन भारद्वाज, राष्ट्रीय परिषद सदस्य स्व. सत्येंद्र नारायण चौधरी, झारखण्ड उच्च न्यायालय इकाई के उपाध्यक्ष स्व.राजीव आनन्द, बोकारो इकाई के संरक्षक स्व. ललितेश्वर प्रसाद सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्‍यक्त किया गया।

स्व. विरेन्द्र मोहन भारद्वाज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते उनके अभिन्न मित्र व दिल्ली उच्च न्यायालय इकाई के अध्यक्ष अशोक कश्यप ने उन्हें महान संगठक, मार्गदर्शक, बाल स्वयंसेवक बताते हुए सादा जीवन और उच्च विचारवान व्‍यक्ति बताया। स्व.भारद्वाज ने संगठन हित में स्टडी सर्कल, अभ्यासवर्ग आयोजित करने एवं नैतिकता पर जोर देने के लिए उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

Read More : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)

शोक सभा का संचालन करते हुए परिषद के क्षेत्रीय मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि वे विलक्षण व्‍यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन की भरपाई बहुत कठिन है। हमने एक कुशल मार्गदर्शक व निरन्तर सहयोग के लिए आतुर व्‍यक्ति खो दिया है। श्रद्धाजंलि सभा में स्व. भारद्वाज के पुत्र अधिवक्ता गौरव भारद्वाज ने भी पिता के द्वारा किये कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के प्रारंभ में झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मिश्र ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।

श्रद्धाजंलि व्‍यक्त करने वाले लोगों में प्रशान्त विद्यार्थी, संजीव कुमार, अरविंद सिंह, विजयनाथ कुंवर, कृष्णगोपाल निताई, सुनील कुमार, आशुतोष दुबे, डॉ. संतोष पाण्डेय, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, निर्मल कुमार, चन्द्रशेखर पाठक, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह शामिल थे।

Read More : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…

बिहार से राष्ट्रीय परिषद सदस्य स्व.सत्येंद्र नारायण चौधरी “कौशल बाबु” के निधन पर बिहार प्रांत के महामंत्री संजीव कुमार ने श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

झारखण्ड उच्च न्यायालय इकाई के उपाध्यक्ष स्व.राजीव आनन्द को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए झारखण्ड के महामंत्री प्रशांत विद्यार्थी ने बताया कि उन्होंने अपना अभिन्न मित्र, कुशल अधिवक्ता व सहयोगी खो दिया है जो भविष्य में बुलन्दियों को छूने की क्षमता रखते थे।

झारखंड बार काउंसिल के पूर्व सदस्य व बोकारो इकाई के संरक्षक स्व. ललितेश्वर प्रसाद सिंह को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए अशोक मिश्र ने उन्हें संगठन का मसीहा और सदैव तत्पर कर्मयोगी बताया।

वर्चुअल श्रद्धाजंलि सभा में बड़ी संख्या में महिला व पुरूष अधिवक्ताओं ने हिस्‍सा लिया। जिनमें डॉ भीम महतो, अनुराग पाण्डेय, निर्मल झा, कमल सिंह, परमानन्द सिंह, राकेश रंजन, एसके श्रीवास्तव, शैलेंद्र अम्बष्ठ, प्रमोद गुप्ता सुनील मिश्र, रितेश सिंह, प्रभात शंकर झा, श्रीनिवास प्रसाद, रानी सिंह, लीना मुखर्जी, शशिकांत सिंह, राकेश सिन्हा,  विनायक रावल, रामनाथ सिंह शामिल थे।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...