spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दिल्‍ली में लोगों को डरा रहा Corona, रिकॉर्ड 7745 संक्रमित मिले

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्‍ली : ठंड बढ़ने के साथ ही देश की राजधानी दिल्‍ली में Corona के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। Corona के मामलों में दिल्ली ने नया रिकॉर्ड बना है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 7,745 नए Corona पॉजिटिव केस सामने आए हैं। य‍ह एक दिन में यह सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस की संख्या है। इससे पहले शनिवार को दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,953 नए केस सामने आए थे। इस अवधि में 79 लोगों की Corona के कारण मौत भी हुई।

इसे भी पढ़ें : बस किराये की लिस्‍ट जारी, जानिये कहां के लिए कितना है भाड़ा

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से रोजाना 6 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन रविवार को दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमण के रिकॉर्ड 7,745 नए केस दर्ज किए गए। इस दौरान 77 मरीजों की मौत भी हो गई। हालांकि पिछले 24 घंटे में 6,069 मरीज ठीक भी हुए हैं।

इसे भी पढ़ें : IPL 2020 : दिल्ली ने कटाया फाइनल का टिकट, हैदराबाद…

त्‍योहारी मौसम में लोगों को ज्‍यादा सतर्क और सुरक्षित रहने की जरूरत है। तेजी से बढ़ते संक्रमण ने लोगों में डर पैदा कर दिया है। दिल्‍ली में पिछले कुछ दिन से लगातार संक्रमितों की संख्‍या बढ़ रही है, जो सरकार और लोगों के लिए चिंता का विषय है। सरकार ने लोगों से मास्‍क और दो गज की दूरी का पालन करने की अपील की है।

दिल्ली में संक्रमण दर यानी पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी के पार हो गया है, जो चिंतनीय है। दिल्‍ली में अब एक्टिव मामलों की संख्या करीब 42 हजार तक पहुंच गई है। अब यहां कुल 41,857 एक्टिव मरीज हो गए हैं। हालांकि दिल्ली में रिकवरी रेट 88.86% हो गई है तो एक्टिव मरीजों की संख्या 9.54% तक पहुंच गई है, जबकि डेथ रेट 1.59% है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 15.26% हो गया है।

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...

कभी पीके राय कॉलेज का छात्र था मिसिर बेसरा, फिर थाम ली बं’दूक…

Dhanbad : कभी किताबों के बीच भविष्य तलाशने वाला...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...

कभी पीके राय कॉलेज का छात्र था मिसिर बेसरा, फिर थाम ली बं’दूक…

Dhanbad : कभी किताबों के बीच भविष्य तलाशने वाला...