Jamshedpur : छोटे-छोटे अपने दो बेटों को अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ाने की चाह में एक कुली बाप चोर बन गया। वो जो कमाता था, उससे केवल खाना-पीना ही हो पाता था। दोनों बेटे सरकारी स्कूल में पढ़ने जाया करते थे। जब कभी रवि तंतुबाई पड़ोस में रहनेवाले बच्चों को फूल ड्रेस में टीप-टॉप होकर स्कूल जाते देखा करता, तब उसका मन भी मचल उठता था। वो भी अपने बेटों को अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाना चाहता था, ताकि बेटों का भविष्य संवर सके। इसी चाह ने कुली रवि को चोर बना दिया। इल्जाम है कि उसने एक घर से करीब 14 लाख के गहने-जेवरात चुरा लिये। चोरी कर जब वह भाग रहा था, तभी उसे एक जान-पहचान के व्यक्ति ने देख लिया था। वह हड़बड़ा गया, डर गया। इसी दरम्यान जेवर से भरा एक बैग उससे गिर गया। वह बैग अबतक नहीं मिला है। पुलिस ने रवि तंतुबाई को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने के बाद उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल किया। वहीं उक्त बात का खुलासा किया कि बेटों की तकदीर संवारने के चक्कर में वह चोर बना। उसके पास से चोरी के गहने मिले हैं। चोरी की वारदात जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में हुई थी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते 4 दिसम्बर की रात संजय कुमार सिंह के घर चोरी हो गई थी। संजय टाटा मोटर्स में पहले काम किया करते थे। उनके घर से करीब 14 लाख रुपये मूल्य के गहने-जेवरात की चोरी हो गई थी। इस संबंध में जमशेदपुर के बिरसानगर थाना में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाला। फुटेज देख कुली रवि तंतुबाई की पहचान हुई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह जोन नंबर 1 B में रहता है। गिरफ्तार रवि की निशानदेही पर एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के कान की बाली, सोने की दो अंगूठी और एक चेन बरामद की गई है। वहीं चोरी करने के कुछ औजार जैसे छेनी, हथौड़ी और एक प्लास भी मिले।
इसे भी पढ़ें : Rishabh M*urder Case : प्रॉपर्टी और इश्क के चक्कर में सलटा दिया पति को… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : “मैं पढ़ना चाहती हूं सीएम सर”, सुनते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या किया… देखें
इसे भी पढ़ें : PT Usha : …तो खत्म हो जाती IOC में भारत की मान्यता, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : ED की बड़ी कार्रवाई, CM की उपसचिव सहित कई IAS अधिकारियों की 152 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
इसे भी पढ़ें : Cyclone Mandous ने भारत के इन राज्यों में मचाई तबाही, 4 लोगों की गई जान, कई उड़ाने कैंसिल






