Ranchi : मंगलवार को एलुमनाई एसोसिएशन ने मारवाड़ी कॉलेज रांची के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार से मिलकर दीक्षांत समारोह कराने की मांग की। एसोसिएशन इस संबंध में एक ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा।
एसोसिएशन ने कहा कि स्नातक सत्र 2013 -16, 2014-17 तथा स्नाकोत्तर सत्र 2016-18 तथा 2017-17 वाले उतीर्ण छात्रों को उनकी डिग्री अभी तक नहीं मिल पायी है। एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने प्राचार्य से (ग्रीवांस सेल) शिकायत कक्ष को सुचारू रूप से चलाने की मांग की। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि दीक्षांत समारोह की लगभग तैयारी पूरी हो चुकी है। कोरोना की स्थिति थोड़ी ठीक होते ही आयोजना करा दिया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सचिव शुभम मंत्री, उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : आंगनबाड़ी सेविका की दर्दनाक मौत, ट्रक ने ऐसा रौंदा कि…
इसे भी पढ़ें : आदिवासी रंग में रंगे PM Modi, देखें तस्वीरें
इसे भी पढ़ें : रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्या है नियम










