spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

आंगनबाड़ी सेविका की दर्दनाक मौत, ट्रक ने ऐसा रौंदा कि…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लातेहार : राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रही आंगनबाड़ी सेविका की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ट्रक ने उन्‍हें कुचल दिया। महिला की पहचान आंगनबाड़ी सेविका पारो देवी के रूप में हुई है। वह मनिका थाना क्षेत्र के बेसना गांव की रहनेवाली थी। सोमवार को वह अपने बेटे जितेंद्र सिंह के साथ बाइक से लातेहार में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इसी बीच लातेहार जिला मुख्यालय पहुंचने से पहले ट्रक जेएच 02जेड 9895 ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना के दौरान महिला ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक उन्‍हें कुचलते हुये आगे निकल गई। जिससे मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक से कुचलकर महिला के शरीर के कई टुकड़े सड़क पर बिखर गये। वहीं बाइक ट्रक में ही फंसकर करीब 100 मीटर तक खसीटते गई। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में आंगनबाड़ी सेविका का बेटा जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक अन्‍य को भी मामूली रूप से जख्‍मी है।  दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की जानकारी मिलने पर लातेहार सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने ले गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्‍कॉर्पियो का ट्रक ने क्‍या किया हाल, देखें  

इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्‍या है नियम

इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली

इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...

रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...

चाणक्य नीतिः इन 5 चीजों का घमंड इंसान को ले डूबता है!

Kohramlive : जीवन में सफलता मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ना...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...