चतरा : नक्सल विरोधी अभियान पर निकली पुलिस और CRPF-190 बटालियन की टीम को बड़ी सफलता मिली। कुंदा थाना क्षेत्र के खपिया-मदारपुर जंगल में छिपाकर रखे गए पांच-पांच किलो के चार केन बम को टीम ने बरामद किया। रविवार को सुरक्षाबलों ने सभी बमों को जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया। इस दौरान बम के धमाके से पूरा जंगल दहल उठा। माना जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बमों को छिपाकर रखा था। नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देते उससे पहले ही पुलिस ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया।
इसे भी पढ़ें :कार में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, पुलिस ने 2 को दबोचा
इसे भी पढ़ें :चुटिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि ठाकुर हुए कोरोना पॉजिटिव










