Chaibasa : चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाये गये दो-दो किलो के 5 केन आईईडी बम बरामद किया है। सीआरपीएफ बीडीडीएस टीम ने सभी बमों को डिफ्यूज कर दिया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए माओवादियों ने टोकलो थाना क्षेत्र के सुरबुरा झरझरा नया मार्केट के आसपास जंगल में आईईडी बम छुपाकर रखा है। सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। सीआरपीएफ 60 बटालियन और जिला पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें टीम को सफलता भी मिली।
Read more: छेड़खानी करते हो …और बीच सड़क पर थप्पड़े-थप्पड़ देना शुरू
Read more: वकील मर्डर केस : मास्टर माइंड लंगड़ा बेंगलुरु में धराया, देखें वीडियो…
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो












