Chatra : जंगल-पहाड़ के बीच छिपे नशे के अंधेरे कारोबार पर चतरा(Chatra) पुलिस ने तीखी चोट की है। ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत चतरा पुलिस ने लावालौंग इलाके में अवैध अफीम और डोडा की बड़ी खेप जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 24 लाख रुपये आंकी गई है। चतरा के SDPO नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने मीडिया को बताया कि सलमा गांव के बाराटुंगरी टोला में नशीले पदार्थ छिपाकर रखे गये थे।
Chatra पुलिस के पहुंचते ही आरोपी फरार
ये घर जतन गंझु और बालेश्वर गंझु के हैं। छापामारी में 2 किलो 329 ग्राम शुद्ध अवैध अफीम, 85 किलो 870 ग्राम डोडा, 29 किलो 320 ग्राम पोस्ता दाना जब्त की गई है। छापामारी में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जायेगी। टीम का नेतृत्व थानेदार चंदन कुमार कर रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गये।
इसे भी पढ़े :DC ने इन खिलाड़ियों का किया हौंसला अफजाई…
इसे भी पढ़े :जोरदार Blast, 13 की मौ’त…








