रांची : दुमका व बेरमो उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। बेरमो से Congress प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने बीजेपी के योगेश्वर महतो बाटुल को 14,225 से अधिक वोट से पराजित किया। वहीं दुमका सीट से सीएम हेमंत सोरेन के भाई व जेएमएम प्रत्याशी बसंत सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी लुईस मरांडी को 6,842 वोट से हराया।
दोनों सीट पर महागठबंधन की जीत के बाद जश्न का माहौल है। बेरमो में Congress कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया तो दुमका में जेएमएम खेमे में जश्न का माहौल है। सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दुमका और बेरमो की जनता को जीत के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने दोनों प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी है।

Read More : Tragic : झारखंड के पांच मजदूरों की हैदराबाद में सड़क दुर्घटना में मौत
बता दें कि पूर्व मंत्री और Congress के दिग्गज नेता राजेंद्र सिंह के निधन के बाद बेरमो सीट और सीएम हेमंत सोरेन के त्यागपत्र के बाद दुमका सीट खाली हुआ था, जिसपर उपचुनाव हो रहा है। सीएम हेमंत सोरेन ने दुमका और बरहेट दोनों सीट से चुनाव लड़े थे और जीते थे। उन्हें एक सीट छोड़ना था तो उन्होंने दुमका सीट छोड़ा था, जिस वजह से दुमका सीट खाली हुआ था। इस सीट से सीएम के छोटे भाई बसंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं।
Read More : चलती Bus के गेट पर बच्ची को उल्टी कराने में गिरे…







