कोहराम लाइव डेस्क : वरिष्ठ कांग्रेस नेता Ahmed-Patel की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। हालत खराब होने के बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। अब उन्हें आगे के इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की देख-रेख में हैं।’ रविवार को अहमद पटेल के बेटे फैजल ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी।
Ahmed Patel अक्टूबर में हुए थे संक्रमित
71 वर्षीय Ahmed Patel ने एक अक्टूबर को ट्विटर पर बताया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कुछ दिन पहले ही उन्होंने संसद के मानसून सत्र में हिस्सा लिया था। पटेल के आईसीयू में भर्ती होने के बाद कई कांग्रेस ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने एक ट्वीट में कहा कि मेरे मित्र और कॉमरेड अहमद पटेल के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
इसे भी पढ़ें :Military के अफसरों और जवानों की बढ़ सकती है रिटायरमेंट उम्र
भारत में कोरोना का कहर
बता दें कि रविवार को भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 88 लाख के पार पहुंच गए। वहीं, 82 लाख से अधिक लोग इस जानलेवा महामारी से ठीक हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर (रिकवरी रेट) 93.09% हो गई है। खास बात यह है कि भारत में लगातार आठवें दिन कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 50 हजार से कम आए हैं।
इसे भी पढ़ें :दीपों का त्योहार दिवाली आज, जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त…












