spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कल सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश, उपमुख्‍यमंत्री पद पर सस्‍पेंस

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर रविवार को एनडीए की बैठक की गई। बैठक में नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। जिसके बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब सोमवार अपराह्न 4:30 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

विधानमंडल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे, लेकिन भाजपा के आग्रह पर पद को स्वीकार किया है। वहीं, आज भाजपा और जदयू विधायक दल की बैठक हुई। तारकिशोर प्रसाद को भाजपा और नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद सभी विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देवेंद्र फडणवीस और भूपेंद्र यादव ने भी सरकार गठन को लेकर नीतीश के घर पर बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार के नाम पर सहमति बनी। वहीं उपमुख्‍यमंत्री पद को लेकर अब भी सस्‍पेंस बरकरार है। उपमुख्‍यमंत्री पद के लिए तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी का नाम चर्चा में हैं।

इसे भी पढ़ें :Bihar में फिर एक बार नीतीशे कुमार, जानिए कौन कहां से…

जो जिम्‍मेवारी मिली है उसे पूरी ईमानदारी से निर्वाह करूंगा

भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता चुने जाने पर तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मुझे जो जम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी ईमानदारी से निर्वाह करने की कोशिश करूंगा। उपमुख्यमंत्री पद के सवाल पर उन्‍होंने कुछ भी टिप्‍पणी करने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें :ओवैसी की पार्टी AIMIM ने किया कमाल, 5 सीट पर जमाया…

सुशील मोदी को लेकर गिरिराज बोले- पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता

उपमुख्यमंत्री पद को लेकर गिरिराज सिंह ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय सुशील जी आप नेता हैं, उप मुख्यमंत्री का पद आपके पास था, आगे भी आप भाजपा के नेता रहेंगे, पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता।

कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकताः सुशील मोदी

निवर्तमान उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा। आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।

इसे भी पढ़ें :@Bihar : नीतीश या फिर कोई और, सस्‍पेंस बरकरार

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...