Bihar : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज एक और लिस्ट जारी की है। मोहम्मद जावेद को किशनगंज और तारिक अनवर को कटिहार से टिकट दिया गया है। वहीं, भागलपुर से कांग्रेस के दिग्गज नेता विधायक अजीत शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की 11वीं सूची में बिहार से तीन, ओडिशा से आठ, पश्चिम बंगाल से एक और आंध्र प्रदेश से पांच उम्मीदवार का नाम शामिल है। कांग्रेस की पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।
कांग्रेस बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से 9 पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, 26 सीट पर उसकी सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और पांच सीट पर वाम दल चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में गठबंधन के फॉर्मूले के तहत कांग्रेस के हिस्से में 9 सीटें आई हैं। इनमें किशनगंज, कटिहार, पटना साहिब, भागलपुर, सासाराम, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण और महाराजगंज की सीट शामिल हैं। इससे पहले बीते सोमवार यानी 1 अप्रैल को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की थी। इससे पहले 21 मार्च को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें 57 नामों को शामिल किया गया था। इसी तरह 25 मार्च को कांग्रेस ने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की थी। इसमें राजस्थान के लिए चार और तमिलनाडु के लिए एक उम्मीदवार का ऐलान किया गया था। एक दिन पहले उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की गई थी। सूची में राजस्थान की दो लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था।
बीते 26 मार्च को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की थी। इसमें छत्तीसगढ़ की चार और तमिलनाडु की एक लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया था। 23 मार्च को कांग्रेस की चौथी सूची जारी हुई थी। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। कांग्रेस ने राजस्थान की नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ी थी। 27 मार्च को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की थी। इसमें चार राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इसमें उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की चार लोकसभा सीट, मध्य प्रदेश और झारखंड की तीन-तीन लोकसभा सीटें शामिल हैं। 29 मार्च को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नौवीं सूची जारी की थी। सूची के मुताबिक, सीपी जोशी राजस्थान के भीलवाड़ा से, दामोदर गुर्जर राजस्थान के राजसमंद से चुनाव लड़ेंगे।
19 अप्रैल से सात चरणों में होगा मतदान
लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।
इसे भी पढ़ें :फरार ने थाने पहुंच दर्ज करायी FIR, देवघर SP हटाये गये…
इसे भी पढ़ें :रांची ट्रैफिक एसपी को हाई कोर्ट ने किया तलब… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने छोड़ा भाजपा, किस पार्टी में गये… जानें
इसे भी पढ़ें :IPL में इन 2 मैचों की बदली डेट… जानें
इसे भी पढ़ें :9 नक्सलियों का खात्मा, मिले BGL लांचर, LMG और ये…
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारो की एक और लिस्ट की जारी…












