Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण के लिये कल यानी बुधवार को होने वाले चुनाव की पूरी तैयारी कर ली गई है। हजारीबाग की DC नैंसी सहाय ने पोलिंग पार्टियों को ब्रीफिंग कर पूरी तैयारियों के साथ संत कोलंबस कॉलेज से रवाना किया। पोलिंग पार्टियों के बीच रूट मैप, EVM और मतदान सामग्री बांटी गई। 24 मांडू विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर को मतदान होना है। DC नैंसी सहाय ने नियुक्ति पत्र वितरण काउंटर, हेल्प डेस्क, मटेरियल डिस्पैच सेंटर, विधानसभा वार कार्मिक कोषांग, पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर, कार्मिक रिजर्व, पोलिंग पार्टी के बैठने की सारी व्यवस्था देखी। DC के साथ हजारीबाग के SP अरविंद कुमार सिंह भी थे। रामगढ़ में भी दूसरे चरण चुनाव की पूरी तैयारी कर ली गई है। रामगढ़, चितरपुर, दुलमी और गोला प्रखंड में कुल 406 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। सभी मतदान कर्मियों को ईवीएम, वीवीपैट मशीनों और पुलिस बलों के साथ रामगढ़ कॉलेज से पोलिंग बूथ के लिए रवाना किया गया। डीसी और एसपी के द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। रामगढ़ में 181145 पुरुष, 175848 महिला मतदाता है। इस तरह से कुल 356993 मतदाता वोट डालेंगे।
ये भी पढ़े :दिन के उजाले में जेलकर्मी को मा’री गो’ली, गुस्साये लोग उतरे सड़क पर
ये भी पढ़े :स्कूल बंद, अगले आदेश ऑनलाइन होंगी कक्षाएं…
ये भी पढ़े :पाकुड़ में गजब का बोल गईं कल्पना सोरेन… देखें वीडियो











