Chauparan (Krishna Paswan): हजारीबाग के चौपारण में दुर्गा पूजा पंडाल की सजावट अंतिम चरण में है। हर पूजा पंडाल में CCTV कैमरा लगाने को कहा गया है। वही फायर सिस्टम और लाइट का पूरा इंतजाम रखने का भी निर्देश दिया गया है। एंट्री और एग्जिट गेट अलग-अलग बनाने को कहा गया है। SDO पूनम कुजूर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूजा पंडाल से जुड़े पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया। SDPO नाजिर अख्तर ने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वाले से निपटने को प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने हर पंडाल में वोलेन्टियर रखने को कहा है। पुलिस निरीक्षक जगलाल मुंडा, थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर, प्रमुख पूर्णिमा देवी, रामस्वरूप पासवान सहित कई अन्य मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं
इसे भी पढ़ें :JioMart ने शुरू की एक महीने की फेस्टिवल सेल, प्रोडक्ट्स पर मिलेगी 80% तक छूट
इसे भी पढ़ें :नगर परिषद की गाइडलाइन का सभी पूजा पंडालों को करना होगा पालन
इसे भी पढ़ें :मील का पत्थर साबित होगी अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी : CM HEMANT SOREN








