Kohramlive Desk : रंगों का उत्सव होली अब बिल्कुल नजदीक है। 18 मार्च को लोग जमकर एक दूसरे पर रंग-गुलाल का इस्तेमाल करेंगे। रंगों से आपके बाल और त्वचा पर कोई असर न पड़े, इसके लिए कुछ टिप्स पर ध्यान देना जरूरी है। रिम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ विक्रांत रंजन ने बताया कि केमिकल युक्त रंगों से बाल और त्वाचा को नुकसान न हो इसके लिए चेहरे पर बादाम, नारियल या सरसो तेल जरूर लगाएं। बालों को सैंपू कर जड़ों तक तेल लगाएं। इससे त्वचा और बाल दोनों को नुकसान नहीं पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि एलर्जी वाले लोग कोशिश करें कि रंगों से बच के रहें। अगर रंग लग भी जाता है तो तुरंत धोकर उसपर मॉस्चराइजर क्रीम लगाएं। इसके बाद भी अगर त्वचा में खुजली, दाने निकल रहे हों तो तुरंत किसी स्कीन स्पेशलिस्ट को दिखाएं। स्किन पर ऑयल लगाने से रंग आसानी से छूट जाता है। बालों के लिए भी यह नुस्खा कारगर है।
बालों को खुला न छोड़ें
देखने में आता है कि होली के दिन महिलाएं अक्सर गुड लुकिंग लगने के लिए बालों को खुला छोड़ देती हैं। ऐसे में रंगों के साइड इफैक्ट बालों पर तेजी से फैल जाते हैं। बालों की सेहत को अधिक प्रभावित करते हैं। इसलिए होली खेलते समय बालों को बांध कर रखना बेहतर रहता है।
स्कॉर्फ का प्रयोग जरूर करें
सर पर स्कॉर्फ पहनना आजकल ट्रेंडिंग फैशन बन गया है। इस फैशन की मदद से आप बालों को भी रंगों से बचा सकते हैं। होली खेलने से पहले बालों को स्कॉर्फ से कवर करने से रंग बालों और स्कैल्प पर नहीं चिपकेंगे और डैमेज होने से भी बचे रहेंगे।
Read More : छोटे सी दुकान चलाने वाले युवक के खाते से 300 करोड़ का ट्रांजेक्शन, जानिये क्या है राज
Read More : हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिये क्या कहा…
Read More : 10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
Read More : स्टेडियम में इंटरनेशनल खिलाड़ी को गोलियों से भूना
Read More : पुलिस ने जब्त की गाड़ी, तो खुद को लगाई आग, CCTV फुटेज वायरल
Read More : हे भगवान… 6 किलो सरसों लेकर आई महिला के साथ क्या हो गया…








