अगले दो रोज ठंड दिखायेगी तल्ख तेवर, इन जिलों में अलर्ट…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों जैसे गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में 5 और 6 दिसंबर को शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है। कई जगह सुबह घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में आसमान साफ मिलेगा। राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान फिलहाल 11 डिग्री के करीब है, लेकिन अगले कुछ दिनों में यह फिसलकर 8 डिग्री तक जा सकता है। अधिकतम तापमान 23–24 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। ठंड बढ़ने से किसानों की रबी फसलों और जन-जीवन पर भी असर पड़ सकता है। ठंड के अचानक बढ़ने से फ्लू, बहती या बंद नाक, नाक से खून आना और कंपकंपी जैसे लक्षण आम हैं। लंबे समय तक ठंड में रहने पर शीतदंश का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में त्वचा पीली व सुन्न पड़ जाती है और गंभीर हालत में तुरंत डॉक्टर की जरूरत होती है। मौसम विशेषज्ञों की सलाह है कि बाहर निकलने से बचें, शरीर को गर्म एवं सूखा रखें, गर्म तरल पदार्थ पियें और त्वचा को मॉइश्चराइज करते रहें। हीटर का इस्तेमाल करते समय कमरे का वेंटिलेशन खुला रखना न भूलें।

इसे भी पढ़ें : भूमि, अधिकार और न्याय की राह, क्या बोले कमिश्नर… जानें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...