बोर्ड छात्रों के साथ “कॉफी विद एसडीएम”

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में बुधवार को सदर SDM संजय कुमार ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” के तहत 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को परीक्षा के दबाव से निपटने और तैयारी को प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिये। SDM संजय कुमार ने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान की नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और भावनात्मक दृढ़ता की भी कसौटी है। उन्होंने छात्रों को छोटे ब्रेक लेने, सकारात्मक सोच बनाये रखने, हाथ से नोट्स बनाने और सोशल मीडिया से दूरी बनाने का सुझाव दिया। संवाद सत्र में छात्रों ने परीक्षा रणनीति, तनाव प्रबंधन और करियर मार्गदर्शन से जुड़े सवाल पूछे, जिनका SDM ने सहजता से समाधान किया। इस मौके पर गोविंद हाई स्कूल के मैदान में अवैध कब्जे और गाड़ियों की पार्किंग से हो रही परेशानी पर भी चर्चा हुई। छात्रों ने खेलकूद की सुविधा से वंचित होने की चिंता व्यक्त की, जिस पर SDM ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अंत में SDM ने मेहनत, नियमितता और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताते हुये छात्रों को शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में प्रिंस कुमार, साजिया परवीन, आकांक्षा रानी, आर्यन उपाध्याय सहित कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...