PAKUR : पाकुड़ लड्डूबाबू आम बगान में ट्रक एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार टेबरीवाल ने किया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में ट्रक मालिक शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हम ट्रक मालिक कोल माइंस के बीजीआर एवम् डीबीएल कम्पनी को कोयला ढुलाई को लेकर हाईवा दिया हुआ है। कंपनी के पदाधिकारी को लगातार भाड़ा बढ़ाने की बात कही जा रही है लेकिन अबतक भाड़ा नहीं बढ़ाया गया है। जिस कारण वाहन मालिकों को वाहन चलाने में परेशानी हो रही है। कंपनी की ओर से पर टन 270 रुपया दिया जाता है। जबकि हमारी मांग है कि इसे बढ़ाते हुए 450 रुपया दिया जाये।कोयला को अमड़ापाड़ा कोल माईनिंस से लाया जाता है और रास्ते में ही कोयला को उतार लिया जाता है। जिस कारण कोयला का टन घट जाता है और वाहन मालिक को कम राशि मिलने से वाहन चलाने में परेशानियां हो रही है।
बैठक के बाद एसोसिएशन के लोगो ने बीजीआर और डीवीएल कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में रेट को लेकर बातचीत विफल रहा। कंपनी ने 285 रूपये टन देने की बात कही है। एसोसिएशन ने कहा जबतक रेट में इजाफा नही होता तब तक ट्रको का परिवहन अनिश्चितकालीन बंद रहेगा।
इसे भी पढ़ें : अगले 5 दिनों तक आंधी- बारिश, इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
इसे भी पढ़ें :14 थानों के SHO समेत 29 इंस्पेक्टरों का Transfer, 6 DSP भी बदले
इसे भी पढ़ें :झारखंड में अगले 24 घंटे में बरसेंगे बादल, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
इसे भी पढ़ें :हिस्ट्रीशीटर को ठोक डाला, देखें…
इसे भी पढ़ें :रांची में बाइक चोर के बड़े रैकेट का खुलासा… देखें
इसे भी पढ़ें :दो मासूम बच्चों की मां सुमा को जीने नहीं दिया गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :सदर अस्पताल का OPD वार्ड अचानक धधकने लगा, देखें…
इसे भी पढ़ें :बीच बचाव करने गये युवक को मारा चाकू, फिर जो हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :झेलनी पड़ेगी महंगाई की मार, फिर बढ़ेगा Toll Tax












