Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ पुलिस ने आज कोयला माफियाओं को तीखी चोट दी है। हिरणपुर पुलिस ने अवैध रूप से डंप कर रखे गये करीब 80 टन कोयले को जब्त कर लिया। यह कोयला हिरणपुर थाना क्षेत्र के जामबाद और खुदूटाड़ के जंगल में डंप कर रखा गया था। हिरणपुर थानेदार विनोद कुमार सिंह सिंह को इंफॉर्मेशन मिली थी कि इन जंगलों में अवैध कोयला डंप कर रखा जा रहा है। तस्कर इस कोयले को ट्रकों में लाद पश्चिम बंगाल के मंडियों में खपाने वाले हैं। वे ट्रकों को जामबाद के रास्ते कोटालपोखर होते हुए बंगाल ले जाएंगे।
मिली इंफॉर्मेशन पर एक्टिव हुए थानेदार ने अपनी टीम के साथ जामबाद और खुदूटाड़ के जंगल में आज देर शाम रेड मारी। पुलिस को देख तस्कर तो भाग निकलने में कामयाब रहे, पर टीम ने डंप किये गये कोयले को जब्त कर लिया। पुलिस ने जब्त कोयले को दो हाईवा में लादकर जिले में चल रहे कोल कंपनी को सौंप दिया। रेड करने गई टीम में हिरणपुर थानेदार विनोद कुमार सिंह, एसआई आनंद पंडित और कई जवान शामिल थे। सुनें क्या बोले थानेदार विनोद कुमार सिंह…
इसे भी पढ़ें : महिला पहलवानों का इल्जाम- छूते थे जांघ, पेट और…
इसे भी पढ़ें : रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन हुए सस्पेंड, देखें अधिसूचना
इसे भी पढ़ें : कल होने वाली NEET UG परीक्षा यहां हुई स्थगित, NTA ने जारी किया नोटिस
इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन के ‘राजा’ का हुआ राज्याभिषेक, पत्नी क्वीन की भी हुई ताजपोशी
इसे भी पढ़ें : जवान लड़का विशाल की मौ*त खोल गया रांची में बड़ा राज… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : फ्री राशन लेने वालों को मिलेगा कम चावल, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : परिवार के पांच लोगों को मिली दर्दनाक मौ’त, CCTV में कैद हुआ वाक्या…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में भी दिखेगा Cyclone मोचा का असर, पढ़ें IMD का नया अपडेट
इसे भी पढ़ें : Cyclone Mocha से पहले इन राज्यों का बदलेगा मौसम, पढ़ें डिटेल










