CM की सुरक्षा बढ़ाई गई, आया नया फरमान…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने के विवाद में घिरे बिहार के CM नीतीश कुमार की सुरक्षा काफी बढ़ा और तगड़ी कर दी गई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अब CM को और सख्त सुरक्षा घेरे में रखा जायेगा। उनके आसपास जाने की इजाजत बेहद चुनिंदा लोगों को ही मिलेगी। सूत्रों की मानें तो CM नीतीश कुमार को एक अंतर्राष्ट्रीय डॉन से धमकी मिली है। इसी के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नये और कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। हिजाब प्रकरण के बाद CM को कई जगहों से धमकियां मिलने की बात सामने आई है। पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी ने एक वीडियो जारी कर नीतीश कुमार को खुली धमकी दी है। इस मामले में बिहार पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। धमकी की गंभीरता को देखते हुये जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

मिले इनपुट के बाद फैसला

CM नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर खुफिया एजेंसियों से अहम इनपुट मिले हैं। इसके बाद बिहार के DGP और अन्य आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। आशंका जताई गई है कि हिजाब विवाद के बाद कुछ असामाजिक और आपराधिक तत्व मुख्यमंत्री को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। CM की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्पेशल सेक्यूरिटी ग्रुप (SSG) के पास है। यह विशेष दस्ता बिहार पुलिस ने खास तौर पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिये तैयार किया है। अब SSG का सुरक्षा घेरा पहले से कहीं ज्यादा सख्त होगा। इस संबंध में बिहार के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को भी जरुरी दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री के पास अब कौन जा सकेगा?

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री के करीब जाने की अनुमति अब सिर्फ राज्य सरकार के मंत्री और कुछ वरिष्ठ अधिकारी को ही होगी। अन्य किसी व्यक्ति को बिना जांच-पड़ताल मुख्यमंत्री के पास जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। अगर किसी विशेष परिस्थिति में किसी को मुख्यमंत्री से मिलना होगा, तो पहले उसकी पूरी सुरक्षा जांच की जायेगी। जांच के बाद ही मुलाकात की इजाजत दी जायेगी। मुख्यमंत्री के संवेदनशील इलाकों के दौरों के लिये अलग से सुरक्षा योजना बनाई जायेगी। पुलिस को निर्देश है कि CM नीतीश कुमार के हर दौरे पर विशेष सतर्कता बरती जाये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…

Ranchi : रांची की सड़कों पर अब बेवजह जमने...

खेलते-खेलते तालाब में डूबे तीन जिगरी दोस्त…

UP : यूपी के हमीरपुर के खंडेह गांव में...

नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम इलाके में मंगलवार...

सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…

Bihar : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख...

काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

Kohramlive : महंगाई अब केवल रसोई तक सीमित नहीं...