spot_img
spot_img

CM की सेहत फिर बिगड़ी, दोबारा अस्पताल में भर्ती…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सोमवार शाम एक बार फिर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ ही घंटों बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार, मोगा में पार्टी की रैली में शामिल होने के बाद जब मुख्यमंत्री मोहाली पहुंचे, तभी उन्हें असहज महसूस हुआ। करीब रात 8 बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।बताया गया है कि रविवार को भी धुरी (संगरूर) के एक कार्यक्रम के दौरान उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया था, जिसके बाद एहतियातन उन्हें मोहाली लाया गया था। उस समय जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में डॉक्टरों ने उनकी स्थिति स्थिर बताते हुये नियमित जांच के लिये अस्पताल में रखने की बात कही थी। अत्यधिक थकान की शिकायत को देखते हुये विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी। डॉक्टरों ने कुछ अतिरिक्त जांच कराने की सलाह दी थी, जिसकी प्रक्रिया अब पूरी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले दो दिनों में लगातार कार्यक्रमों और एक पारिवारिक समारोह में भागीदारी के कारण अत्यधिक व्यस्तता और थकान भी उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह मानी जा रही है।फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से अगला स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किये जाने की प्रतीक्षा है, जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...