CM योगी का बड़ा ऐलान, अब छह फीसदी ब्याज…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने लघु और सीमांत किसानों को एक बड़ी राहत देते हुये ऐलान किया है कि
अब उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (LDB) के जरिये किसानों को मात्र 6 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मिलेगा। अब तक यही ऋण करीब 11.50 प्रतिशत ब्याज पर मिलता था। बाकी ब्याज की राशि राज्य सरकार खुद वहन करेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत रविवार को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष–2025 के समापन अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जूपिटर हाल में आयोजित युवा सहकार सम्मेलन एवं यूपी को-आपरेटिव एक्सपो–2025 के उद्घाटन के दौरान की गई।

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, यह आपसी विश्वास, सामाजिक समता और आत्मनिर्भरता की गारंटी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश में पहली बार सहकारिता मंत्रालय बना और अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन को नई रफ्तार मिली। दुनिया की लगभग एक चौथाई सहकारी संस्थाएं भारत में 30 करोड़ से ज्यादा सदस्य जुड़े। वहीं, तकनीक, डिजिटलीकरण और ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था है। CM योगी आदित्यनाथ ने बताया कि एम-पैक्स के जरिये वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। सितंबर–नवंबर 2025 के सदस्यता अभियान में 24 लाख नये सदस्य जुड़े। जिला सहकारी बैंकों में 2 लाख नये खाते खुले, वहीं, 550 करोड़ रुपये का डिपॉजिट बढ़ा। योगी ने 2017 से पहले की स्थिति याद दिलाई, तब 16 जिला सहकारी बैंक डिफाल्टर थे, आज सभी बैंक स्वस्थ और लाभ में हैं।” 2024–25 में 162 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ यूपी स्टेट को-आपरेटिव बैंक को नाबार्ड की ‘ए’ श्रेणी के जरिये हुआ।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...