spot_img

CM योगी बोले, महागठबंधन में ‘पप्पू, अप्पू और टप्पू’ नाम के तीन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : मां जानकी की पावन धरती यानी दरभंगा में सोमवार को यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, मैं मां जानकी का संदेश लेकर उत्तर प्रदेश से मिथिला आया हूं। उन्होंने कहा कि राजद सांप है, कांग्रेस रामद्रोही और देशद्रोही। ये लोग सनातन की जड़ें काटना चाहते हैं। भीड़ ने हुंकार भरी, “नहीं होने देंगे।” योगी मुस्कराये, फिर बोले, “गांधी जी के तीन बंदरों की तरह महागठबंधन में भी तीन बंदर हैं, पप्पू, अप्पू और टप्पू। पप्पू सच बोल नहीं सकता, अप्पू सच सुन नहीं सकता और टप्पू सच देख नहीं सकता।” सभा में हंसी की लहर दौड़ गई, लेकिन योगी वहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, ये वही लोग हैं जिन्हें न विकास दिखता है, न विरासत, न ही मां जानकी का आशीर्वाद। CM योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश में हमने माफिया को या तो जेल भेजा, या उन्हें बुलडोजर ने रास्ता दिखाया। अब यूपी अपराध-मुक्त है, बिहार को भी यही राह पकड़नी होगी। उन्होंने जनता से अपील की कि “बिहार में भी डबल इंजन की सरकार बनाइये, ताकि विकास, विरासत और खुशहाली एक साथ चलें।” योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा, कांग्रेस ने ऐसा पाप किया कि कश्मीर हिन्दू-विहीन हो गया। धारा 370 ने बिहार, मिथिला और देश के बेटे को अपने ही कश्मीर से दूर कर दिया। लेकिन मोदी जी ने इसे खत्म किया। अब कश्मीर में मिथिला का बेटा भी अपना घर बसा सकता है। मां जानकी की धरती को कोटि-कोटि नमन करते हुये उन्होंने पुनौरा धाम में बन रहे जानकी मंदिर, राम-जानकी पथ और हल्दिया से पटना जलमार्ग जैसी परियोजनाओं को मिथिला की नई पहचान बताया। योगी बोले, रामलला अब अयोध्या में विराजमान हैं, तो मां जानकी का मंदिर भी मिथिला में सिर उठा रहा है। मखाना बोर्ड बने, जलमार्ग खुलें, महिलाओं के सम्मान में बढ़ोतरी हो, यह सब डबल इंजन सरकार का कमाल है। सभा के अंतिम क्षणों में योगी आदित्यनाथ ने NDA प्रत्याशी डॉ. मुरारी मोहन झा को विजय का आशीर्वाद देते हुये माला पहनाई और जनता से कहा, यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और मां जानकी की परंपरा को सहेजने का है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…

Ranchi : झारखंड में आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल और मौसम...

रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…

Ranchi : राजधानी रांची के एक गांव में महज...

शोर मचते ही कांग्रेस भड़की, झारखंड में तेज हुआ घमासान…

Ranchi : झारखंड के राज्यसभा चुनाव में बुधवार की...

MLA के ड्राइवर की ह’त्या में अब ये दो महिलायें अरेस्ट…

Koderma : कोडरमा के चितरपुर गांव में हुये चर्चित...

बेईमान JE के हाथ हो गये लाल, फिर…

Deoghar : देवघर के करौं प्रखंड में मनरेगा योजना...