Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने आज झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय के रांची के डोरंडा स्थित आवास पहुंचकर उनकी माता दिवंगत रीना मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक जताया। CM ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुखद घड़ी में धैर्य व शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। CM ने दिवंगत रीना मुखर्जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। CM ने कहा दिवंगत रीना मुखर्जी जी का स्नेह, सरलता और सामाजिक संवेदनशीलता हमेशा याद रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।








