spot_img
spot_img
spot_img

सीएम सोरेन ने 251 योजनाओं की रखी आधारशिला, बोले- बड़े पैमाने पर शुरू हो चुकी है नियुक्ति प्रक्रिया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • मुख्‍यमंत्री ने गोड्डा में 251 योजनाओं की रखी आधारशिला,  17 का किया उद्घाटन
  • नवनिर्मित समाहरणालय भवन की सीएम ने दी सौगात,  नए पुलिस केंद्र का किया शिलान्यास
  • कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच 1316.28 लाख रुपए की परिसंपत्तियों का मुख्यमंत्री ने किया वितरण

Kohramlive desk:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। कोरोना महामारी के समय बच्चों की शिक्षा में बहुत नुकसान हुआ। ऑनलाइन तो कुछ बच्चे पढ़ लिए, लेकिन सरकारी स्कूलों के बच्चों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आज हमारी सरकार सभी जिलों में मॉडल स्कूल बनाने का कार्य कर रही है। इनमें प्राइवेट स्कूलों की तरह सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। सरकार इसे आगे ब्लॉक स्तर एवं पंचायत स्तर तक ले जाने की तैयारी कर रही है। सीएम  बुधवार को गोड्डा कॉलेज, गोड्डा में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीएम सोरेन ने गोड्डा में 251 योजनाओं की रखी आधारशिला, बोले- बड़े पैमाने पर शुरू हो चुकी है नियुक्ति प्रक्रिया, बहाली में नहीं होगी देरी

कोरोना काल में हर घर तक सरकार ने पहुंचाया खाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत सरकारों में केवल कागजों पर ही विकास कार्य हुए हैं। हमारी सरकार घर-घर जाकर लोगों के हित की योजनाएं बनाकर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। कोरोना काल में भी हमारी सरकार ने एक भी व्यक्ति को भूखे मरने नहीं दिया, हर किसी के घर तक खाना उपलब्ध कराया।  हमारी सरकार का प्रयास है कि हमारे अंतिम पायदान पर पहुंचे व्यक्तियों तक सहायता पहुंचा सके। उन्हें विकास से जोड़ा जा सके। हमारी सरकार जड़ तक जाने का प्रयास कर रही है और उसे मजबूत करने के लिए योजनाएं बनाकर काम कर रही है।

धान खरीद का बना रिकॉर्ड , खुलेंगे कई राइस मिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ इस वर्ष सरकार ने धान खरद की गई है। हमारी सरकार इसे प्रोसेस कर लोगों तक चावल पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने राइस मिल को स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार वर्ग हर क्षेत्र के लोगों के लिए कार्य कर रही है।पहले 1000 दिन से अधिक लगते थे किसी नौकरी की बहाली में। आज हमारी सरकार ने 200 से 250 दिन के अंदर लोगों को नौकरी पर बहाल करने का काम किया है। पारा शिक्षकों के संघर्ष को खत्म कर सबों को उचित सम्मान दिलाने का कार्य किया है। किसान पदाधिकारियों की बहाली कराई।

गरीबों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए सरकार संकल्पित

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के जीवन स्तर में कैसे सुधार हो,  इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आज राज्य का कोई भी मजदूर हो,  कोई भी व्यक्ति हो , कहीं भी उसके साथ किसी तरह की घटना होती है तो सरकार उसे पूरी सहायता करने के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री ने सहिया बहनों से कहा कि यह आप की सरकार है।  हम सब आपकी हितों की रक्षा के लिए हैं।। आपकी  बात सरकार तक आ चुकी है।  सरकार ने इसपर संज्ञान ले लिया है।  जल्द से जल्द आपकी  समस्याओं का समाधान होगा।

गोड्डा में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने का विधायक ने दिया सुझाव

 मुख्यमंत्री ने विधायक पोड़ैयाहाट प्रदीप यादव की सौर्य उर्जा का प्लांट गोड्डा में लगाने के सुझाव और विधायक महागामा दीपिका पांडे के गोड्डा के लोगों के स्वास्थ्य के लिए ध्यान आकृष्ट करने पर कहा कि ये बातें सरकार के संज्ञान में हैं। इस ओर भी सरकार अवश्य कार्य योजना तैयार कर कार्य करेगी।

योजनाओं का शिलान्यास,उद्घाटन व परिसंपत्ति वितरण

मौके पर मुख्यमंत्री ने 3835.00 लाख रुपये लागत से बने नए समाहरणालय का उद्घाटन किया।5801.90 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गोड्डा पुलिस लाइन का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कुल 17 योजनाओं का उद्घाटन किया गया, जिसकी कुल लागत 5168.80 लाख रुपये है।उन्होंने 251 योजनाओं का शिलान्यास किया, जिसकी कुल लागत 15397.84 लाख रुपये हैं। इसके साथ साथ उन्होंने 1345 लाभुकों में विभिन्न जनकल्याणकरी योजनाओं के तहत 1316.28 लाख रुपये राशि के परिसंपत्तियों का भी वितरण किया।

इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मंत्री आलमगीर आलम, सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रदीप यादव, विधायक दीपिका पांडे, प्रभारी मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पुलिस महानिदेशक, गोड्डाडीसी, जिला प्रशासन के पदाधिकरीऔर बड़ी संख्या में लाभुक एवं  लोग उपस्थित थे।

इसे  भी पढ़ें :SSC ने किया बंपर भर्तियों का ऐलान, जानें कब निकलेगी कौन सी भर्ती

इसे  भी पढ़ें :बचपन में जिस बेटी को बाप पालता है, जवान होने पर बना लेता है पत्‍नी…देखें

इसे  भी पढ़ें :Netflix Plan होंगे सस्ते, कंपनी की बड़ी तैयारी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...