spot_img

उलिहातु में बोले CM, “आज मैं भी उसी पीड़ा से गुजर रहा हूं”

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड की धरती के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को खूंटी जिले के उलिहातु स्थित बिरसा मुंडा कॉम्प्लेक्स में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, CM हेमंत सोरेन और जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। समारोह की शुरुआत बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद हुई। इसके बाद मंच से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य निर्माण में आदिवासी वीरों के बलिदान को याद करते हुये कहा “झारखंड वीरों की धरती है… जिनके संघर्ष से यह राज्य बना, उनके सपनों का झारखंड बनाना हमारा कर्तव्य है।” CM ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार आदिवासी एवं जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कई महत्वाकांक्षी योजनायें गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही हैं और सरकार गांवों से संचालित हो रही है, न कि सिर्फ राज्य मुख्यालय से।

महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर

CM ने बताया कि सरकार अपने बजट का बड़ा हिस्सा माताओं, बहनों, बेटियों और गरीब–किसान के कल्याण पर खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, खेल और पर्यटन के क्षेत्र में बड़े बदलाव की दिशा में काम हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान CM हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरू बाबा शिबू सोरेन का जिक्र करते हुये कहा कि उनकी अनुपस्थिति आज गहराई से महसूस हो रही है। उन्होंने कहा “जब घर का बुजुर्ग जाता है, घर में सन्नाटा पसर जाता है… आज मैं भी उसी पीड़ा से गुजर रहा हूं।” राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने धरती आबा के वंशजों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक विकास सिंह मुंडा, रामसूर्या मुंडा, सुदीप गुड़िया, मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...